राहुल -हर्षित के टोटके से भारत बना टॉस का बॉस, लगातार 20 हार का टूटा सिलसिला

राहुल -हर्षित के टोटके से भारत बना टॉस का बॉस, लगातार 20 हार का टूटा सिलसिला


Last Updated:

India vs South Africa 3rd odi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसका इंतजार लंंबे समय से तमाम फैंस को था. विशाखापत्तनम में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल की कप्तानी में लगातार 20 टॉस हारने के बाद आखिरकार इस क्रम को तोड़ा.

रोहित और शुभमन गए बदली किस्मत, 20 लगातार हार के बाद आखिरकार जीता टॉस

नई दिल्ली. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब नए कप्तान केएल राहुल के साथ उतरी तो फैंस को लगा किस्मत बदलेगी और टॉस अपने नाम करेगी. शुभमन गिल के बाहर होने के बाद भी टीम इंडिया को टॉस जीतने में कामयाबी नहीं मिली. रांची में केएल राहुल टॉस हारे और फिर रायपुर के मुकाबले में भी यही कहानी दोहराई गई. वनडे में लगातार 20 टॉस हारने के बाद विशाखापत्तनम में जब भारत पहुंचा तो फैंस को आखिरकार वो खबर सुनने को मिली जिसका इंतजार था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीता और कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया. यह खुशखबरी केएल राहुल और हर्षित राणा के टोटके के चलते मिली.

दरअसल, केएल राहुल ने शुरुआती दो मुकाबलों में टॉस का सिक्का बाएं से उछाला था, लेकिन इस मैच में उन्होंने दाएं हाथ से कोइन फ्लिक किया. इतना ही नहीं, टॉस के समय हर्षित राणा फिंगर क्रॉस करके खड़े थे, कि भारत टॉस जीत जाए और ऐसा ही हुआ. भारत ने आखिरकार 20 मुकाबलों के बाद टॉस जीत लिया.

पिछले मुकाबले में रायपुर के फैंस यही उम्मीद थी कि भारतीय टीम टॉस जीत जाए लेकिन निराशा मिली. सीरीज के पहले दो मैच में टॉस हारने के बाद केएल राहुल ने भारत के लगातार 20 टॉस हारने का सिलसिला आखिरकार खत्म कर दिया. पहली बाजी मारी और टीम के कप्तान के अपनी मर्जी से गेंदबाजी चुनने का मौका मिला. पिछले दो मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के कप्तान की मर्जी से पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर होना पड़ा था.



Source link