मैं डाॅन हूं मुझे पकड़ना मुमकिन नहीं, नामुमकिन है।: भिंड जिले की 27 थानों की पुलिस भी नहीं पकड़ पाएगी, दम है तो पकड़ कर दिखाओ, ये रही मेरी लोकेशन और पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा

मैं डाॅन हूं मुझे पकड़ना मुमकिन नहीं, नामुमकिन है।: भिंड जिले की 27 थानों की पुलिस भी नहीं पकड़ पाएगी, दम है तो पकड़ कर दिखाओ, ये रही मेरी लोकेशन और पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The Police Of 27 Police Stations Of Bhind District Will Not Be Able To Get Hold, If You Have The Strength Then Show It, This Is My Location And The Police Will Be Caught And Sent To Jail.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रेमिका को धोखा देकर दुष्कर्म के आरोपी ने सगाई की रस्म की थी पूरी।

  • आरोपी डीएसपी सहित कई जवानों को दे चुका था धमकी

भिंड पुुलिस को एक बदमाश लंबे समय से परेशान कर रहा था। यह बदमाश बलात्कार का आरोप था। पुलिस इस के घर पर दबिश देती थी तो बदमाश पुलिस को वॉट्सऐप लोकेशन शेयर करता था। कहता था कि दम है तो पकड़कर दिखाओ। बदमाश यह भी कहता था कि मैं डॉन हूं। मेरा इंतजार जिले की 27 थानों की पुलिस कर रही है। मुझे पकड़ना मुमकिन नहीं, नामुमकिन है। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और जेल भेज दिया।

गोहद क्षेत्र बिरखड़ी का रहने वाला आरोपी रवि गुर्जर पुत्र शिव सिंह गुर्जर ने भिंड शहर के चतुर्वेदी नगर में रहने वाली एक युवती से फेसबुक के माध्यम से प्रेम का इजहार किया। इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया। पहले तो आरोपी लड़की से शादी करने का झांसा देता रहा। इसके बाद उसने दूसरी जगह शादी पक्की कर ली।

प्रेमिका से किया था बलात्कार, परिवार वालों को मारने की दी धमकी

आरोपी की शादी पक्की हुई तो लड़की व उसके परिवार के लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की व उसके माता-पिता व भाई को कट्‌टे की दम पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बात की शिकायत युवती ने पुलिस थाना पहुंचकर की। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपी, पुलिस के हाथों भाग निकला। इसके बाद आरोपी, पुलिस से डॉन फिल्म के किरदार की स्टाइल में बात करने लगा। कहने लगा कि मैं डॉन हूं। मुझे पकड़ा मुमकिन नहीं, नामुमकिन है…।

पुलिस देती दबिश, तत्काल आरोपी का आता था फोन

यह केस एसपी मनोज कुमार सिंह ने महिला डीएसपी पूनम थापा को सौंपा था। आरोपी का बिरखड़ी के अलावा ग्वालियर के पिंटो पार्क में भी मकान है। उसके परिवार के सदस्य ग्वालियर रहते थे। पुलिस ने कई बार उसके गांव व ग्वालियर में दबिश दी। पुलिस जैसे ही उसके घर पर पहुंचती तो आरोपी वॉट्सऐस कॉल करता और डीएसपी थापा से कहता कि मेरे घर पर पहुंच गई। अभी आपके पुलिस वाले घर के गेट में लात मार रहे थे। आरोपी यह भी कहा कि तुम्हारे साथ जो क्राइम ब्रांच के जवान वे ज्यादा धमकी देते है। उस जवान को मैं छोडूंगा नहीं। गोली मार दूंगा…।

मैं भारत छोड़कर जा रहा हूं मुझे अपने घर वालों से कोई लेना देना नहीं

पुलिस ने आरोपी पर दबाव बनाने के लिए उसके परिवार के लोगों को उठा लिया। फिर आरोपी की डॉन वाली स्टाइल में वॉट्सऐप कॉल आती है। आरोपी डीएसपी पूनम थापा से कहता है कि मेरे पापा और चाचा को उठा लाई हो मैडम। ऐसा करने से मैं आपके हाथ में आने वाला नहीं। मैंने वीजा, पासपोर्ट तैयार करा लिया। अपने हिस्से की जमीन का सौदा भी कर दिया। बस, कुछ ही दिनों में भारत छोड़कर जा रहा हूं। तुम पकड़ सकती हो तो पकड़ लो…।

राहगीरों के मोबाइल मांग कर वॉट्सऐप कर लेता था डाउन लोड

बदमाश इतना शातिर था कि वो पुलिस को चकमा देने के लिए कभी एक वॉट्सऐप कॉल से बातचीत नहीं करता था। वो गांव का किसी सीधा साधा व्यक्ति तो देखता और कीपैड मोबाइल मांग उस नंबर से व्हाट्सएप चालू कर लेता था। जब पुलिस मोबाइल नंबर ट्रेस करती तो आरोपी कही से बोलता और मोबाइल धारक कही दूसरी जगह होता था। मोबाइल धारक को इस बात की भनक भी नहीं होती कि उसका नंबर किस अपराधी द्वारा यूज किया जा रहा है।

बीहड़ में रह रहा था बदमाश, रेत माफियाओं के संपर्क में था

यह बदमाश सिंध नदी की बीहड़ में रह रहा था। पुलिस द्वारा जब इस की लोकेशन ट्रेस कर ली गई तो अमायन थाना क्षेत्र में आई। यह बदमाश ने डीएसपी थापा के अलावा दूसरे पुलिस के जवानों को भी धमका चुका था। आरोपी सिंध नदी की बीहड़ों में रह रहा था और रेत माफियाओं के संपर्क में था।

कार को पकड़ने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस की नाक में दम कर चुका यह बदमाश को पकड़ने से पहले तीन हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद बैंक अकाउंट को लॉक कर दिए गए। अब आरोपी के पास आय का एक ही साधन बचा था उसकी बोलेरो कार। यह कार को आरोपी ने रेत माफियाओं को किराए पर दे दी थी। पुलिस ने बदमाश की बोलेरो कार को ड्राइवर सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया। हालांकि यह घटना बीते दिनों की है।

इस पूरे मामले में डीएसपी पूनम थापा का कहना है कि बदमाश लगातार पुलिस को चैलेंज कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भिजवा दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link