- Hindi News
- Sports
- Novak Djokovic In Italian Open Semi Finals Rafael Nadal Tennis News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मैड्रिड43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोवाक जोकोविच ने अब तक 18 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वे सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इटेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने ग्रीस के वर्ल्ड नंबर-5 स्टेफनोस सितसिपास को रोमांचक मुकाबले में 4-6, 7-5, 7-5 से शिकस्त दी। 3 घंटे 16 मिनट चले मैच में सितसिपास ने कड़ी टक्कर दी। जोकोविच अपना पहला सेट हार गए थे। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
दरअसल, 24 मई से फ्रेंच ओपन यानि रोलां गैरों टूर्नामेंट भी शुरू होने वाला है। इस ग्रैंड स्लैम से पहले सर्बिया के जोकोविच इटेलियन खिताब जीतकर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इटली के ही लोरेंजो सोनेगो से होगा।
नडाल और ओपेल्का के बीच दूसरा सेमीफाइनल
वहीं, मेन्स सिंगल्स में दूसरा सेमीफाइनल स्पेन के राफेल नडाल और अमेरिका के रीलि ओपेल्का के बीच खेला जाएगा। शनिवार रात को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले जीतने वाले प्लेयर्स के बीच खिताबी जंग रविवार को होगी।
नडाल-फेडरर ने सबसे ज्यादा 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते
नडाल ने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इस मामले में वे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के साथ टॉप पर काबिज हैं। नडाल 24 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन जीतकर फेडरर को पीछे छोड़ना चाहेंगे। वहीं, जोकोविच ने अब तक 18 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वे सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।