सजगता: अब 54 वार्डों में कोरोना से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप

सजगता: अब 54 वार्डों में कोरोना से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वार्ड 36 की बैठक में सदस्य समस्याओं की जानकारी देते हुए।

  • पहली बैठक में परिचय और काम-काज की जानकारी दी, पूर्व पार्षदों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए

कोरोना की रोकथाम के लिए अब शहर के सभी 54 वार्डों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (आपदा प्रबंधन समूह) गठित हो गए हैं। जिस तरह जिला स्तर पर सरकार ने आपदा प्रबंधन समूह गठित कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है, उसी तरह अब वार्ड स्तर पर यह समूह वार्ड में कोरोना की रोकथाम के लिए सुझाव देगा। शुक्रवार को इन समूहों की पहली बैठक वार्ड स्तर पर रखी गईं। राज्य शासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने वार्डों में वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए। इन समूहों में वार्ड के निवृत्तमान पार्षद, सांसद व विधायक द्वारा नामांकित सदस्य, जन अभियान परिषद सदस्य, वार्ड के प्रमुख नागरिक सदस्य हैं। अध्यक्ष की जिम्मेदारी निगम के एक अधिकारी या कर्मचारी को दी है। 6 सदस्यों का एक समूह बना है।

अपर आयुक्त मनोज पाठक के अनुसार समूह वार्ड में कोरोना की रोकथाम के लिए सलाह देने के साथ वार्ड में कोरोना गाइड लाइन का पालन व नागरिकों का मार्गदर्शन व मदद करेगा। समूह को 45 प्लस व 18 प्लस के लोगों को कहां टीका लगेगा, इसकी जानकारी रहेगी। वे वहां सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

समूह द्वारा मरीजों को बेड के लिए कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नि:शुल्क कोविड उपचार योजना का फायदा नागरिकों को दिलाया जाएगा। समूह कोविड सहायता केंद्र से लोगों को मदद उपलब्ध कराएगा।

सुविधाजनक वैक्सीन केंद्र क्यों बंद किया
वार्ड 36 के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक अध्यक्ष हर्ष जैन की अध्यक्षता में हुई। पूर्व पार्षद दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी ने सवाल उठाया कि उत्कृष्ट विद्यालय का सर्वसुविधा युक्त परिसर है। यहां वैक्सीन सेंटर खोला था। उसे बंद कर दिया। जबकि अन्य असुविधाजनक स्थान पर केंद्र संचालित हो रहे हैं। केंद्र क्यों बंद किया गया। जैन ने सदस्यों से कहा कि वार्ड में कहीं भी किसी के बीमार होने की सूचना मिलती है तो उसे सबसे पहले फीवर क्लिनिक पर भेजा जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link