- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Corona Curfew Will Continue Till 6 Am On May 31, Vegetable And Fruit Markets Will Open For 2 Hours, Home Delivery Of Essential Materials
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
सागर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी दीपक सिंह ने शनिवार को जिले में एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब 31 मई की सुबह 6 बजे तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान इच्छुक किराना दुकानदार होम डिलेवरी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें डिलेवरी व्बॉय की जानकारी संबंधित थाने में देना होगी। साथ ही उक्त व्यक्ति की कोरोना जांच कराना पड़ेगी। इसके अलावा डिलेवरी का चार्ज 20 रुपए वसूल सकेंगे। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, टिफिन सेंटर होम डिलेवरी कर सकेंगे। कर्फ्यू के दौरान सागर नगरीय क्षेत्र में डीएनसीबी, दीनदयाल नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के सामने वाले मैदान, खुरई रोड स्थित गल्ला मंडी के मैदान नंबर-2 में सब्जी व फल मंडी 2 घंटे सुबह 7 से 9 बजे तक खुलेगी। इस दौरान थोक विक्रेता केवल खुदरा फल व सब्जी बेचने वालों को बिक्री करेंगे।
14 दिन में मिले 2926 कोरोना मरीज
सागर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। रोजाना 200 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 14 दिनों में सागर में 2926 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इस प्रका अब तक जिले में 14 हजार 646 मरीज मिल चुके हैं।