- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Rate Of Infection In The District Decreased From 29 To 11 Percent, The Decision Taken In The Meeting Of The District Disaster Management Committee
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला योजना समिति की बैठक में शामिल विधायक और अधिकारी।
जिले में जनता कोरोना कर्फ्यू को एक बार फिर 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रविवार दोपहर में जिला आपदा प्रबंधन समिति की वर्चुअल मीटिंग हुई। सांसद राकेश सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसहमति से लिए गए निर्णय को शासन को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। शाम तक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हो सकता है।
वर्चुअल मीटिंग में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया, जबलपुर में पिछले 18 दिनों से नए प्रकरणों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्य बढ़ी है। वहीं, नए केस में भी कमी आई है। यही कारण है कि जिले में पॉजिटिविटी रेट 29 % से घटकर 11 % पर आ गया है। रिकवरी रेट भी 78 % से बढ़कर लगभग 89 % हो गया है।
दूसरे डोज को लेकर बने भ्रम को दूर करने का लिया गया निर्णय
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के नए प्रोटोकॉल को भी स्पष्ट करने का सुझाव दिया गया। जिससे आम लोगों में इसे लेकर भ्रम की स्थित न बने। बता दें कि नई गाइडलाइन में कोविशील्ड के दूसरा डोज 84 दिन के बाद लगाने का सुझाव दिया गया है, जबकि को-वैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन के बाद व 35 दिन के अंदर लगाने का नियम है।
ड्राइव-इन-वैक्सीनेशन पर जोर
बैठक में कोरोना के टीके लगाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए ड्राइव-इन-वैक्सीनेशन पर जोर देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए खुले परिसरों और रानीताल स्टेडियम सहित शहर के सभी इंडोर स्टेडियम को चिन्हित करने का सुझाव दिया गया है। वहीं, शहर में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए स्टेप डाउन की नीति लागू करने का निर्णय लिया गया है।
सांसद राकेश सिंह जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए।
इसमें निजी और शासकीय अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीजों को जिसे आईसीसीयू या ऑक्सीजन बेड की अब जरूरत नहीं है, उन्हें कोविड केयर सेंटर में रखकर देखभाल किया जाए। इसका बड़ा फायदा निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को होगा। और वे अस्पताल के भारी खर्च से बच सकेंगे।
ब्लैक फंगस पर भी हुई चर्चा
जिला आपदा प्रबंधन समिति की वर्चुअल मीटिंग में ब्लैक फंगस की बीमारी के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन और दवाओं की आपूर्ति बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। सांसद राकेश सिंह ने ब्लैक फंगस की बीमारी के लिए आवश्यक इंजेक्शन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए अभी से शासन-प्रशासन को हर स्तर पर प्रयास करने का निर्देश दिया।
सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी हुए शामिल
जिला आपदा प्रबंधन समिति की इस बैठक से विधायक अजय विश्नोई , अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, विनय सक्सेना, संजय यादव, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, जिला पंचायत सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर राजेश बाथम और सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया जुड़े थे।