इंदौर में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का आगाज: मां अम्बे की आरती के साथ शुरू हुआ गरबा रास; पार्टिसिपेंट सर्कल में उतरे – Indore News

इंदौर में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का आगाज:  मां अम्बे की आरती के साथ शुरू हुआ गरबा रास; पार्टिसिपेंट सर्कल में उतरे – Indore News



इंदौर में बुधवार से छब दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आगाज हुआ। रात करीब 8.30 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद आयोजन स्थल सी-21 एस्टेट ग्राउंड, बायपास पर पार्टिसिपेंट सर्कल में उतरे और गरबों की शुरुआत हुई।

.

हजारों की संख्या में प्रतिभागियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक गरबा रास कर रहे हैं। अलग-अलग वेशभूषा में प्रतिभागी और दर्शक यहां पहुंचे हैं।

इस आयोजन में तीन लाख वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। इसका असर यह दिखा कि शुरुआत से ही लोग इतने उत्साहित थे कि वे खुद को गरबा करने से रोक नहीं सके। खास बात यह है कि 21 सदस्यों वाला ग्रूवी गैंग का ऑर्केस्ट्रा है, जिसके बॉलीवुड और गुजराती गीतों पर सभी झूमने को मजबूर हो उठे।

फूड जॉन में कई शहरों के जायके का स्वाद

मां दुर्गा की आरती के बाद सभी पार्टिसिपेंट्स ने अपने सर्कल में गरबा शुरू किया। किसी प्रतिभागी ने राजस्थानी जैकेट पहनी, तो कोई गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आया। खास बात यह कि पार्टिसिपेंट्स ने सिर्फ काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट ही नहीं, देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के रंग बिखेरे।

हर कोई नाचने-झूमने में मस्त था। कई लोग फूड जोन में देश भर के जायकों का लुफ्त उठाते भी नजर आए। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके पूर्व शाम 6 बजे से ही आयोजन स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान हर कोई जल्द से जल्द एंट्री करना चाह रहा था।

गुजरात के कोरियोग्राफर्स ने सिखाए स्टेप्स

गुजरात से आए 19 कोरियोग्राफर्स की टीम ने विभिन्न बैचेस में प्रतिभागियों को जो स्टेप्स सिखाई हैं, उनकी लय और ताल का संगम देखने को मिली। इस बार महोत्सव के लिए मैदान का क्षेत्र 75 हजार वर्गफीट बढ़ाकर कुल 3.5 वर्गफीट किया गया है। दर्शकों के लिए भी 40 हजार वर्गफीट का ओपन सर्कल है।



Source link