Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 90 वर्षीय पूर्व सरपंच ने कोरोना से जंग जीती तो मदद का बीड़ा उठाया
कोरोना काल में हर वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ग्राम माताजी बड़ायला में कुछ लोगों कोरोना पॉजिटिव लोगों की मदद करने और जहां संसाधनों की कमी है उसकी आपूर्ति के लिए आर्थिक रूप से मदद करने का संकल्प लिया। स्थानीय और आसपास के लोगों को प्रेरित करने के लिए कुछ लोगों ने इसकी पहल जावरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर आर्थिक रूप से मदद शुरू भी कर दी है।
गांव की पूर्व सरपंच रत्ना देवी मंडलोई (90) कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंची और निर्णय लिया कि ऑक्सीजन की किल्लत से लोगों की जान जा रही है। हम कुछ नहीं तो थोड़ी सी आर्थिक मदद तो कर ही सकते हैं। उन्होंने 11000 का चेक ऑक्सीजन प्लांट में मदद के लिए जावरा रोगी कल्याण समिति सिविल हॉस्पिटल को दिया।
मांगीलाल चौधरी की स्मृति में पत्नी कमलाबाई चौधरी ने 51000 का चेक दिया। धार्मिक समिति आगे आई व सुंदरकांड मंडल ने 5000 का चेक दिया। इस तरह ग्राम माताजी बड़ायला की ओर से ऑक्सीजन प्लांट जावरा के लिए 67 हजार रुपए दिए। चेक देने के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दिनेश पहाड़िया, दिलीप राव मंडलोई, निर्मल चौधरी, किशोर चौधरी, दिनेश मेल, रोशन सेठ, दिनेश सेनी, मनीष सकलेचा व रोगी कल्याण समिति सदस्य मौजूद थे।