.
ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन में एनएचडीसी का 26 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रशासनिक भवन में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव जैन, प्रबंध निदेशक का डीके द्विवेदी, परियोजना प्रमुख एवं अंजू जैन का अंजना द्विवेदी, लेडीज क्लब अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। प्रबंध निदेशक ने विद्युत गृह एवं बांध का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जैन ने कहा कि हमने परियोजनाओं के माध्यम से न केवल ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। यह सभी संभव हो पाया है हमारे कार्मिकों के अथक प्रयासों, दृढ़तापूर्ण संकल्प, नवीनतम तकनीकों के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्वता के कारण। सांस्कृतिक संध्या में परियोजना प्रमुख डीके द्विवेदी ने कहा कि हमारे कार्मिकों के अथक प्रयासों और दृढ़तापूर्ण संकल्प से आज निगम ने गौरवपूर्ण स्थान अर्जित किया है। समारोह में आडियों एक्स ग्रुप द्वारा मधुर संगीत, नृत्य एवं हास्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एनएचडीसी लिमिटेड, निगम मुख्यालय, भोपाल की लेडीज क्लब अध्यक्ष अंजू जैन, ओएसपी लेडीज क्लब अध्यक्षा अंजना द्विवेदी, निगम मुख्यालय, भोपाल से आए अशोक कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा इंदिरा सागर पावर स्टेशन के अजीत कुमार, परियोजना प्रमुख के साथ ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ओएण्डएम) मौजूद रहे।
परियोजना ने रिकार्ड 13.668 मेगा यूनिट बिजली बनाई परियोजना प्रमुख द्विवेदी ने कार्यक्रम में बताया कि ओंकारेश्वर पावर स्टेशन ने एक दिन के उच्चतम स्तर के विद्युत उत्पादन का रिकार्ड जो कि िपछले वर्ष 22.09.2024 को 13.504 मेगा यूनिट बनाकर किया था। इस वर्ष दिनांक 4 अगस्त 2025 को 13.668 मेगा यूनिट बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसे निरंतर बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के जलाशय में निर्मित 88 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का सीओडी भी दिनांक 29 दिसंबर को हासिल किया।