- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- There Is A Possibility Of Being A Skeleton Of A Giant Creature Like A Dinosaur, Bone Structures Have Been Found Earlier, But Not Yet Investigated
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पांजरा ग्राम में कुएं से निकली आदमकद जीव के जबड़े
- बंद किया गया कुए की खुदाई का काम, प्रशासन से जांच करने की उठ रही मांग
छिंदवाड़ा मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पांजरा में एक किसान के खेत में चल रहे कुएं की खुदाई के दौरान विशालकाय जीव के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया । दरअसल डायनासोर सरीखे विशालकाय जीव की तरह चार से 5 इंच लंबे दांत और वजनदार हड्डी के ढांचे को देखकर किसान और ग्रामीण भयभीत हो गए । बाद में उन्होंने प्रशासन को सूचना दी लेकिन अब तक किसी भी जवाबदार प्रशासनिक अधिकारी ने इस अवशेष की सुध तक लेना उचित नहीं समझा। गौरतलब हो कि ग्राम चन्हियांकला के समीप पांजरा गांव में एक कुएं की खुदाई के दौरान जमीन से बडे डायनासोर जैसे कद के जानवरों के अवशेष मिलने से ग्रामवासी हैरान रह गए और वे जिज्ञासा के साथ इन अवशेषों को देख रहे है। छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग पर चन्हियांकला पोस्ट के गांव पांजरा में रामता पटेल नामक कृषक के खेत में बड़े कद के जानवरों के अवशेष मिले। इसमें तीन से चार इंच के दांत एवं हड्डियां आदि है जो बहुत प्राचीन होने पर फॉसिल्स के रूप में परिवर्तित हो गई है। बताया जाता है कि अनिल शिंदे नामक ठेकेदार जेसीबी से कुएं की खुदाई करवा रहा था। लगभग 40 फिट नीचे यह अवशेष मिले है । पूर्व में भी 7-8 वर्ष पूर्व 20 फीट नीचे खुदाई के दौरान इसी खेत से कुछ इसी प्रकार के अवशेष मिले थे जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन एक बार फिर बड़ी संख्या में इनका मिलना जांच का संदर्भ अवश्य बन गया है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि वह इन अवशेषों की जांच कराए ताकि पूर्व के समय यहां क्या था और कितना प्राचीन आदि विषय पर जांच संबंधित पुरातत्व अथवा स्थानीय वैज्ञानिकों से हो ताकि ग्रामीणों की जिज्ञासा शांत हो सके।3 करोड़ साल पुराने हैं अवशेषइस संबंध में पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र गढ़ेवाल का कहना है कि यह अवशेष लगभग 3 से 6 करोड साल पुराने हैं क्योंकि हड्डियों के ढांचे में क्रिस्टल पड़ चुके हैं। प्रशासन को इन अवशेषों की जांच कराई जानी चाहिए।