ग्वालियर में रहस्यमय गोली: सैनिटाइजर लेकर आ रहे ठेकेदार को पैर में लगी गोली, कहां से चली किसने चलाई पता नहीं

ग्वालियर में रहस्यमय गोली: सैनिटाइजर लेकर आ रहे ठेकेदार को पैर में लगी गोली, कहां से चली किसने चलाई पता नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Contractor Who Was Bringing The Sanitizer, Was Shot In The Leg, Who Did Not Know From Where He Fired

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घायल ठेकेदार रामराज सिंह

  • ठेकेदार बोला किसी से कोई झगड़ा नहीं, कोई हमला भी नहीं हुआ है

ग्वालियर में एक गोली पुलिस के लिए रहस्य बन गई है। गोली तो चली है और राहगीर घायल भी हुआ है, लेकिन गोली किसने चलाई और कहां से चलाई यह अभी रहस्य बना हुआ है। घायल का भी कहना है कि उसने किसी को नहीं देखा। साथ ही किसी से झगड़ा भी नहीं है। घटना रविवार शाम की है। सोमवार सुबह घायल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब थाने पहुंचा है तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में लग गई है।

शताब्दीपुरम निवासी रामराज सिंह राजावत पुत्र उदय पाल सिंह राजावत ठेकेदार हैं। रविवार शाम वह बाजार से सैनिटाइजर खरीदकर अपने घर के लिए आ रहे थे। अभी वह भिंड रोड पर कुंज विहार कॉलोनी के पास पहुंचे थे। तभी अचानक उनको पैर में तेजी से कुछ चुभने और झंनझनाहट हुई। उन्होंने देखा तो पैर से खून निकल रहा था। अभी वह कुछ नहीं समझ पाए पर पास में चली हुई गोली पड़ी थी। इसे देखकर समझते देर नहीं लगी कि उनको गोली लगी है। इस पर वह तत्काल हॉस्पिटल पहुंचा। डॉक्टरों ने गोली की घाव देखा तो पुलिस को सूचना दी। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहां युवक को पैर में गोली लगने की पुष्टि तो हुई, लेकिन किसी ने भी गोली की आवाज नहीं सुनी, न किसी को गोली चलाते हुए देखा है। सोमवार को इस मामले में घायल को डिस्चार्ज होने के बाद थाने पहुंचने पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर पर मामला दर्ज किया हैं।

न हमला न झगड़ा फिर भी लगी गोली

  • ठेकेदार रामराज ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। न ही उन पर किसी ने कोई हमला किया है। गोली भी पैर के पंजे में लगी है। ऐसे में गोली लगने से लेकर चलने और हमलावर सभी रहस्य बने हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link