- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Corona Death Investigation; MP Women Lawyers Could Not Get Medicines And Injections On Time
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वकील ने आरोप लगाए हैं कि मांगने पर सरकारी अधिकारियों ने इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराए।- प्रतीकात्मक फोटो
- साथी वकील ने दोनों अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की
भोपाल के निजी अस्पताल में कोरोना से एक वरिष्ठ महिला वकील की मौत हो गई। इसको लेकर एक वकील ने शिकायत कर मामले की जांच कराने की अपील की। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर और SDM को काम में लापरवाही बरतने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इसे देखते हुए स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव आकाश त्रिपाठी ने आरोप की जांच कराने के निर्देश भोपाल कलेक्टर को जारी कर दिए हैं।
वकील यावर खान ने बताया कि भोपाल की वरिष्ठ वकील पुष्पा मिश्रा को कोरोना होने के बाद गंभीर हालत में करोंद स्थित आयुष्मान अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें रेमडेसिवियर इंजेक्शन की आवश्यकता बताई थी। इंजेक्शन के बाहर बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण पुष्पा के परिजनों ने जिला प्रशासन में आम जनता को इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त अधिकारी ड्रग इंस्पेक्टर केएल अग्रवाल और SDM भोपाल माया अवस्थी से संपर्क किया, लेकिन दोनों ही अधिकारियों द्वारा मदद नहीं की गई।
उचित उपचार और दवाइयां प्राप्त नहीं होने के कारण पुष्पा की मृत्यु हो गई। ड्रग इंस्पेक्टर केएल अग्रवाल और SDM माया अवस्थी द्वारा अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतना और मरीजों का सहयोग नहीं करना है। इन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।
इस संबंध में मैंने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को एक ईमेल 20 अप्रैल 2021 तथा पत्र लिखा था, जिसकी कॉपी कॉपी भी दे रहा हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आकाश त्रिपाठी ने भोपाल कलेक्टर को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।