- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Torrential Rains Along With Wind And Thunderstorm In Sagar District, Wheat Kept Wet In Open At Procurement Centers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
तूफान के असर से जिले में मूसलाधार बारिश।
ताऊ ते चक्रवाती तूफान के असर से सागर जिले के मौसम का मिजाज बिगड़ा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हुआ। शाम 5 बजे से सागर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां खरीदी केंद्रों पर खुले में रखी उपज भींग गई। वहीं हवा-आंधी से दुकानों के छज्जे क्षतिग्रस्त हुए हैं। ताऊ ते तूफान के असर से जिले के खुरई में मूसलाधार बारिश हुई, जो रूक-रूककर देर रात तक होती रही। इस दौरान खुरई में खरीदी केंद्र पर रखा गेहूं बारिश में भींग गया। वहीं मुख्य मार्ग की दुकानों के छज्जे गिर गए। हालांकि दुकानें बंद होने से बड़ी घटना होने से टल गई। इधर, देवरी ब्लॉक के ग्रामों में शाम 5 बजे से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा।
सागर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के साथ चल सकती हैं 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं
मौसम विभाग ने सागर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ संभागों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताऊ ते तूफान के असर से आगामी 24 घंटों में सागर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। सागर के साथ ही नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश में खरीदी केंद्र पर रखा गेहूं भींगा।