ताऊ ते तूफान का असर: 30 किलोमीटर रफ्तार से चली आंधी, 1 घंटा बारिश; सुबह धूप, बादल छाए, शाम को गरज-चमक के साथ बारिश

ताऊ ते तूफान का असर: 30 किलोमीटर रफ्तार से चली आंधी, 1 घंटा बारिश; सुबह धूप, बादल छाए, शाम को गरज-चमक के साथ बारिश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार रात हुई बारिश से सड़कें भीग गईं। फोटो निगम तिराहे के पास का।

चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर खंडवा सहित निमाड़ अंचल में भी देखने को मिला। रविवार सुबह से दोपहर तक धूप व उमस के बीच बादल छाए रहे। शाम चार बजे के बाद से दक्षिण पूर्व से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। शाम साढ़े 4 बजे 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के बाद आधा घंटे तक हवा चलती रही। शाम 6.30 बजे धूल भरी हवा-आंधी से छतों पर रखे टीन व फ्लैक्स बैनर उड़ गए। इंदौर रोड, पंधाना रोड, हरसूद रोड व मूंदी, जावर व खालवा क्षेत्र में पेड़ व खंभे गिरने की सूचना है। हवा-आंधी के कारण एक से डेढ़ घंटे बिजली गुल रही।

रात का तापमान पहली बार 25.40

शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंखे और कूलर की हवा का भी असर नहीं हो रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

आगे क्या : 2-3 दिन ऐसा ही मौसम

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। अगले दो-तीन मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

ताऊते तूफान बहुत ही गंभीर चक्रवात

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान है, जो कि 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने और इसी दिन दोपहर या शाम के समय पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है। 20 से 22 मई तक चक्रवाती तूफान ताऊ ते के अवशेष और पश्चिमी विक्षोभ का मार्ग से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदान भी प्रभावित होने की आशंका है।

और इधर अंचल के हाल

जिले के विभिन्न गांवों में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। हरसूद, छैगांवमाखन, मूंदी, आशापुर, जावर, सिंगोट, कुमठी, बोरगांव बुजुर्ग सहित अन्य गांवों में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश हुई। इधर, हवा-आंधी चलने से गांवों में बिजली गुल रही। लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link