Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गाटर हटवाने के बाद ऐसा लगने लगा पुल
कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन ने पिनाहट उसेद घाट पर बने पुल पर 2 मई को आवागमन बंद कर दिया था। आवागमन बंद होने के दौरान पांटून पुल के स्लीपर हटाकर आवागमन बंद करा दिया गया था। उसके बाद भी यूपी व राजस्थान राज्यों से आवागमन करने वाले लोग जान हथेली पर रखकर रोज पुल को पार कर रहे थे। आज दोपहर 2 बजे पुलिस ने वहां पहुंचकर पुल बंद करा दिया।
पहले इस तरह जान जोखिम में डाल रहे थे लोग
इस संबंध में आज के अंक में दैनिक भास्कर ने खबर छापी थी। खबर छपने के बाद पिनाहट ओर महुआ थाना क्षेत्र की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बड़े पैमाने पर पुल से स्लीपर हटाकर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस ने उन स्लीपरों को हटा दिया है जिन पर चलकर लोग पुल पार कर रहे थे।
आज, पुलिस ने वहां पहुंचकर हटवाए पुल के गाटर
दोनों प्रांतो के लोग करते हैं आवागमन
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों प्रांतों के यात्री जो इस पुल के आस-पास गांवो में रहते हैं, वे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा अंतरराज्यीय आवागमन बंद कराया गया है। उसी के तहत इस पुल पर भी आवागमन बंद कर दिया गया था। उसके बावजूद लोग, पुल पर लगे गटरो के जरिए आवागमन कर रहे थे। इस दौरान कई लोग नदी के किनारे पर कूदकर भी पुल पर चढ़ रहे थे। ऐसी स्थिति में कभी भी गंभीर खतरा हो सकता था। आज दोपहर 2 बजे महुआ एवं पिनाहट की पुलिस ने पहुंचकर आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया। इस दौरान आवागमन के लिए खड़े तमाम लोग अपने-अपने प्रांत की तरफ वापस लौट गए।