Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीकाकरण केंद्र में वैक्सीनेशन कि शुरू हुई तैयारी
- सभी विकास खंडों में होना है टीकाकरण जारी किए गए निर्देश
छिंदवाड़ा । जिले में वैक्सीनेशन का लक्ष्य बढ़ाने के लिए आप सभी विकासखंड स्तर पर 18 साल से 40 साल तक आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन 19, 20, 22 और 24 मई को किया जाएगा । जिसको लेकर शासन द्वारा मंगलवार सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। युवा वर्ग ऑनलाइन के माध्यम से टीकाकरण का पंजीयन करा सकते हैं।हर विकासखंड में लगेंगे टीकेजिला प्रशासन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ाने के लिए हर विकासखंड में आगामी 4 दिनों तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें वे ही लोग टीकाकरण करा सकेंगे जिनका पूर्व में पंजीयन हो चुका है। जिसके चलते शासन ने मंगलवार को 2 घंटे तक पंजीयन कराने के लिए वेबसाइट ओपन की है।
ऑनलाइन हो सकेगा पंजीयन
18 साल से 40 साल तक के लोग टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं, इसके लिए https://selfregistration.cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर सेल्फ रजिस्ट्रेशन हो सकेगा यह वेबसाइट मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक खुली रहेगी।