Teachers, parents and students take oath of mutual protection under Corona | शिक्षकों, पालकों व विद्यार्थियों ने कोरोना के तहत ली आपसी सुरक्षा की शपथ

Teachers, parents and students take oath of mutual protection under Corona | शिक्षकों, पालकों व विद्यार्थियों ने कोरोना के तहत ली आपसी सुरक्षा की शपथ


चंद्रशेखरआजाद नगर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ आयोजन

नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को कोविड-19 की महामारी से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों को भी इससे बचने के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा दिलाई गई। एक-दूसरे की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए आपस में दो गज की दूरी के साथ मास्क लगाने से लेकर नियमित हाथ धोने तथा लोगों को जागृत करने के लिए सामूहिक शपथ का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने शपथ के दौरान बताया कि लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंस के साथ-साथ अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा बार-बार हाथ धोने की समझाइश दें। शाह ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए शासन ने आगामी आदेश तक विद्यालय में कक्षा संचालित नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत उत्कृष्ट विद्यालय स्तर से नियमित ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षा शिक्षण के दौरान यदि कोई परेशानी आती है तो वे विद्यालय में पालक से सहमति पत्र लेकर सावधानी के साथ उपस्थित हो सकेंगे।



Source link