Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समिति बनाई
निजी अस्पतालों के बिलों की जांच के लिए कलेक्टर दीपक सिंह ने एडीएम अखिलेश जैन की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। जो शहरी क्षेत्र के निजी अस्पतालों के बिलों की जांच करेगी। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के बिलों की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव ने कोविड इलाज के लिए तय किए गए पैकेज के हिसाब से ही चार्ज लेने के निर्देश निजी अस्पतालों को दिए हैं। बिलों की जांच करने कलेक्टर को जिला स्तर पर समिति के गठित करने के लिए कहा गया था। कलेक्टर ने सोमवार को अस्पतालों की शिकायतों की जांच के लिए समिति बना दी है।
शहरी क्षेत्र की समिति में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सिटी मजिस्ट्रेट सीएल वर्मा और भू-अभिलेख अधीक्षक राकेश अहिरवार को शामिल किया गया है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र की समिति में सीईओ इच्छित गढ़पाले, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम समिति सचिव व तहसीलदार सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।