2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम पर बॉल टेंपरिंग का धब्बा लगा था (David Warner/Instagram)
लंदन. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) का मानना है कि यह देखना रोचक होगा अगर डेविड वॉर्नर (David Warner) 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण (Ball Tampering Scandal) पर कभी कोई किताब लिखते हैं. उसी कांड की वजह से वह कभी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी नहीं कर सकेंगे. ब्रॉड ने उस मामले में नौ महीने का प्रतिबंध झेलने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) से सहमति जताते हुए कहा कि उस गलत हरकत की जानकारी प्रतिबंध झेलने वाले तीन क्रिकेटरों के अलावा भी अन्य लोगों को थी. 2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम पर बॉल टेंपरिंग का धब्बा लगा था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खानी करने के आरोप में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया गया था. स्टुअर्ट ब्रॉड ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ”मैंने डेविड वॉर्नर के एजेंट के कुछ बयान देखे हैं. यह रोचक होगा कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक किताब लिखे.”
WTC Final में 30 दिन बाकी: साउथैम्प्टन में पहली बार टेस्ट खेलेगा न्यूजीलैंड, भारत का भी है रिकॉर्ड खराब उन्होंने कहा, ”इसमें कोई शक नहीं कि इन तीनों खिलाड़ियों के लिए यह काफी कठिन दौर रहा. नवंबर दिसंबर में एशेज शुरू होने से पहले इस पर चर्चा हो ना हो लेकिन अगर बार्मी आर्मी ( इंग्लैंड के समर्थक ) को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिली तो वे जरूर इसका जिक्र करेंगे.” डेविड वॉर्नर के मैनेजरर जेम्स एर्सकाइन ने वॉर्नर, बेनक्रोफ्ट और स्टीव स्मिथ के खिलाफ मामले की जांच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये की निंदा की थी. ब्रॉड ने कहा कि एक गेंदबाज गेंद की हालत को लेकर काफी संवेदनशील होता है और सभी को उसका ध्यान रखना होता है.
पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान, कहा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेंपरिंग मामले की पूरी जांच नहीं की उन्होंने कहा, ”मैंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के साथ कभी गेंदबाजी नहीं की. लेकिन इंग्लैंड टेस्ट टीम में अगर मैं चार मिलीमीटर से भी सीम चूकता हूं तो जेम्स एंडरसन कहेगा कि गेंद पर निशान कैसे पड़ा. क्योंकि तुम सीम से चूक गए. अब गेंद को सीम कराओ.” उन्होंने कहा, ”लाल गेंद को रिवर्स स्विंग मिलना कई पहलुओं पर निर्भर करता है. अगर आप सीमारेखा से थ्रो घास पर फेंक देते हैं तो गेंद नरम हो जायेगी और रिवर्स स्विंग नहीं मिलेगी. गीले हाथ से गेंद को छूने पर भी ऐसा ही होगा.”