Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी।
दमोह के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। पूर्व सांसद लोधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लोधी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
लोधी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दमोह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री शिवराज सिंह लोधी के निधन की दु:खद सूचना मिली है। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है कि दमोह के पूर्व सांसद व भाजपा के वयोवृद्ध नेता आदरणीय शिवराज सिंह लोधी (शिवराज भैया) ने अस्वस्थता के दौरान भोपाल में अंतिम सांस ली। सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावन नेता का जाना अपूरणीय क्षति है।