Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे 62 वर्षीय बुजुर्ग
- सिटी स्कोर था 20 प्रतिशत, फिर भी नहीं हारी हिम्मत और हो गए स्वस्थ्य
भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसीविर और फेविफ्लू दवाओं को उपयोगी माना जा रहा हो, लेकिन जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में एक 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज बिना रेमडेसीविर और फेविफ्लू दवाओं के बिना भी स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए जो वाकई में आश्चर्यजनक है, क्योकि 62 वर्षीय बुजुर्ग का को 20% से ज्यादा था और कोरोनावायरस थे जब उन्हें जिला चिकित्सालय में लाया गया था तो उनकी हालत काफी गंभीर थी, लेकिन 62 साल के बुजुर्ग के हौसले और चिकित्सालय के डॉक्टरों के द्वारा दिए गए बेहतर उपचार की बदौलत 23 दिन में वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। छिंदवाड़ा के कावेरी नगर मैं रहने वाली 62 वर्षीय धीरेंद्र राही को कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके परिजनों ने 22 अप्रैल को जिला चिकित्सालय कि कोरोना ट्रॉयज में भर्ती किया था। अस्पताल में रेमडेसीविर और फेवीफ्लू दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने अन्य दवाओं के सहारे उनका उपचार किया और भी कई दिनों के बाद कोरोना की जंग जीत गए।कोरोना ट्रायज के प्रभारी डॉ संदीप भट्टराई ने बताया की दवा के साथ साथ उन्होंने अपने हौसले से कोरोना की जंग जीती है जो किसी मिसाल से कम नहीं है।