मेडिकल स्टाेर संचालकाें की हड़ताल: कार्रवाई के विराेध में बंद रहे मेडिकल स्टाेर, दस्तावेज जमा करने समय मांगा

मेडिकल स्टाेर संचालकाें की हड़ताल: कार्रवाई के विराेध में बंद रहे मेडिकल स्टाेर, दस्तावेज जमा करने समय मांगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खुरई | मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई के विरोध में बंद रहे। एक मडिकल

  • प्रशासन व मेडिकल एसोसिएशन की चर्चा के बाद मसला सुलझा

साेमवार काे नगर में मेडिकल स्टाेर संचालकाें ने हड़ताल की। अचानक मेडिकल स्टाेर निरीक्षण करने एवं कुछ कमी मिलने पर सील बंद करने की कार्रवाई का विराेध जताया। दस्तावेज जमा करने के लिए समय दिए जाने की मांग की। सभी मेडिकल स्टाेर संचालकाें ने मेडिकल बंद रखे। जिससे मरीज दवा लेने के लिए भटकते नजर आए। झंडा चाैक पर एक मेडिकल खुला था, जिस पर दवा लेने के लिए मरीजाें की भीड़ रही। दिनभर लाइन लगाकर मरीजाें काे दवाएं लेनी पड़ी। वहीं कुछ मरीज अन्य मेडिकल स्टाेर बंद हाेने से बिना दवा लिए वापस लाैट गए ।

दाेपहर में मेडिकल एसाेशियेसन के सचिव संजय समैया बाबा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार इसरार अहमद खान, एसडीओ पुलिस सुमित केरकेट्टा, थाना प्रभारी अनूप सिंह, बीएमओ डाॅ. शेखर श्रीवास्तव से चर्चा की और उन्हें ज्ञापन साैंपा।

खुरई में मेडिकल स्टाेर संचालक लायसेंस की प्रति अपनी दुकान में चस्पा करें

सभी मेडिकल स्टाेर का रिकार्ड जमा करने काे तैयार हैं, जिसका अधिकारी अवलाेकन कर सकते हैं। जहां लायसेंस नहीं है वहां कार्रवाई जायज है। लेकिन मेडिकल स्टाेर संचालकाें के पास लायसेंस हैं, कुछ लाेगाें के रिन्यूवल के लिए गए हैं, ऑनलाइन प्रक्रिया हाेने से करीब 6 माह से पाेर्टल काम नहीं कर रहा है।

फीस जमा हाेने के बाद भी रिन्यूवल नहीं किया गया है। ऐसे में मेडिकल स्टाेर संचालकाें की गलती नहीं है, रिन्यूवल की रसीद भी स्वीकार की जाए। दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद जिन मेडिकल स्टाेर काे सील किया गया है, उन्हें तत्काल खाेला जाए।

एसडीएम, तहसीलदार ने संचालकाें की सभी मांगाें काे सुना और आश्वासन दिया कि जिनके पास दस्तावेज हैं, जाे मापदंड के आधार पर चल रहे हैं, प्रशासन उन्हें परेशान नहीं करना चाहता है। सभी मेडिकल स्टाेर संचालक लायसेंस की प्रति दुकान में चस्पा कर रखें, जिससे किसी भी अधिकारी के आने पर तुरंत निरीक्षण हाे सके।

खबरें और भी हैं…



Source link