शाजापुर में लगातार बदल रहा मौसम: दिन में गर्मी का एहसास, तापमान बढ़ा; आठ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News

शाजापुर में लगातार बदल रहा मौसम:  दिन में गर्मी का एहसास, तापमान बढ़ा; आठ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News


शाजापुर में नवंबर की शुरुआत से ही मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सर्दी तेज हो जाती है, तो कभी मौसम अचानक गर्माहट देने लगता है। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अग

.

कड़ाके की ठंड से हुई महीने की शुरुआत

नवंबर के शुरुआती दिनों में तापमान काफी नीचे चला गया था। सुबह-शाम ही नहीं, दिन में भी ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा था। हालांकि अब पिछले कुछ दिनों से मौसम में नरमी आई है।

गुरुवार रात मौसम ठंडा रहा, लेकिन शुक्रवार से ही ठंड का असर कम होना शुरू हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम 28.4 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले आठ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले लगभग आठ दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ने के आसार फिलहाल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू करेगी।

शीतलहर का असर कम, धूप में मिली राहत

दो दिन पहले तक चल रही ठंडी हवाओं से लोग ठिठुर रहे थे, लेकिन शनिवार को शीतलहर का असर नहीं दिखा। सुबह धूप में खूब गर्माहट महसूस हुई। हवाओं की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा जरूर रही, लेकिन उनमें ठंडक न होने से लोगों को राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे शुरुआती समय में हल्की ठंड महसूस की गई।



Source link