Last Updated:
यूरो कप में पिछले साल फिनलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन दिल का दौरा पड़ने के बाद मैदान पर ही गिर गए थे. 5 मिनट तक उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे. लेकिन इस हादसे से उबरने के बाद डेन…और पढ़ें
यूरो कप 2020 के दौरान डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन को दिल का दौरा पड़ा था. अब 7 महीने बाद वो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. (Christian ericksen instagram)
लंदन. यूरोपीय चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण सात महीने तक खेल से दूर रहे डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ब्रेंटफोर्ड की तरफ से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने के लिये तैयार हैं.
डेनमार्क के प्लेमेकर ने इस हादसे से उबरने के बाद लंदन के क्लब ब्रेंटफोर्ड के साथ मई में समाप्त होने वाले सत्र तक अनुबंध किया. इससे पहले वह ईपीएल में टोटेनहैम की तरफ से खेल चुके हैं जिसके बाद वह इटली के इंटर मिलान क्लब से जुड़ गये थे.
ब्रेंटफोर्ड के फुटबॉल निदेशक फिल जाइल्स ने कहा, “क्लब के फैंस निश्चिंत हो सकते हैं कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण परिश्रम किया है कि एरिक्सन प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हों.
एरिक्सन ने कहा, “मेरा लक्ष्य कतर में विश्व कप में खेलना है. हमेशा से यही मेरी मानसिकता रही है. यह एक लक्ष्य है, एक सपना है. मुझे चुना जाएगा या नहीं यह दूसरी बात है.लेकिन वापस आना मेरा सपना है. मुझे यकीन है कि मैं कर सकता हूं. क्योंकि मैं शारीरिक रूप से खुद को अलग नहीं समझता. मैं जल्द ही पहले जैसी फिटनेस के स्तर पर पहुंच जाऊंगा.”
पत्रकारिता में 15 साल पूरे हो चुके हैं. देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से मास्टर्स डिग्री. शुरुआत स्पोर्ट्स से हुई. पहले कुछ साल टीवी चैनलों के लिए काम किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कई सीरीज कवर कीं. इसके ब…और पढ़ें
पत्रकारिता में 15 साल पूरे हो चुके हैं. देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से मास्टर्स डिग्री. शुरुआत स्पोर्ट्स से हुई. पहले कुछ साल टीवी चैनलों के लिए काम किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कई सीरीज कवर कीं. इसके ब… और पढ़ें