भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, पिछली हार के गम से निकलना होगा बाहर

भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, पिछली हार के गम से निकलना होगा बाहर


Last Updated:

भारतीय टीम इराक के खिलाफ मिली हार से उबरकर रविवार को यहां एएफसी अंडर-20 फुटबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप एच क्वालीफायर में मजबूत ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करेगी.

भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली. भारतीय टीम इराक के खिलाफ मिली हार से उबरकर रविवार को यहां एएफसी अंडर-20 फुटबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप एच क्वालीफायर में मजबूत ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करेगी. भारत ने शुरूआती मैच में हाफ टाइम में 2-1 की बढ़त गंवा दी थी जिससे उसे इराक से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा.

मुख्य कोच शनमुगम वेंकटेश ने कहा, ‘हमने बीती रात ऑस्ट्रेलिया और कुवैत के बीच मैच देखा. निश्चित रूप से उनकी टीम बहुत अच्छी है. वे ग्रुप में शीर्ष पर के दावेदार हैं. हमें उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’

भारत फॉर्म में चल रहे गुरकीरत सिंह और ताइसन सिंह की जोड़ी पर काफी निर्भर करेगा. गुरकीरत एक गोल कर चुके हैं और इराक के खिलाफ मिली हार में एक और गोल करने में मदद की. वेंकटेश ने कहा, ‘अगर हम एकजुट होकर खेलते हैं तो हम उनके खिलाफ भी अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं.’

ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान कुवैत को 4-1 से हराकर अपना अभियान शुरू किया और इराक के साथ तालिका में शीर्ष पर है. भारत और कुवैत क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है… और पढ़ें

homesports

भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती



Source link