Subroto Cup: नागालैंड ने 42 साल बाद सुब्रतो कप जीता

Subroto Cup: नागालैंड ने 42 साल बाद सुब्रतो कप जीता


Last Updated:

नागालैंड के पिलग्रीम हायर सेकेंडरी स्कूल ने गुरुवार को यहां फाइनल में चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराकर सुब्रतो कप में लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता.

नागालैंड ने सुब्रतो कप जीता. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली. नागालैंड के पिलग्रीम हायर सेकेंडरी स्कूल ने गुरुवार को यहां फाइनल में चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराकर सुब्रतो कप में लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता.

यह पिछले 42 वर्षों में पहला अवसर है जबकि नागालैंड की किसी स्कूल में सुब्रतो कप का खिताब हासिल किया. अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए इस मैच का एकमात्र गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम में सेतुंगचिम ने किया.

विजेताओं को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर तोक्यो ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया भी उपस्थित थे.

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है… और पढ़ें

homesports

Subroto Cup: नागालैंड ने 42 साल बाद सुब्रतो कप जीता



Source link