नई दिल्ली. अर्जेंटीना की टीम कतर में विश्व कप के लिये नौ डिफेंडर, सात मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड लेकर जायेगी. अर्जेंटीनी कोच लियोनल स्कालोनी की टीम का लक्ष्य अपनी कोपा अमेरिका सफलता हासिल करना है. स्कालोनी ने 26 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिद्वंद्वी ब्राजील की तुलना में दो फॉरवर्ड कम हैं. अर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका में जीत दर्ज की थी जो 28 साल में उसकी पहली मेजर ट्राफी थी. विश्व कप की टीम में 21 खिलाड़ी कोपा अमेरिका में खेलने वाले हैं. लियोनल मेस्सी की टीम को पिछले 35 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है.
गोलकीपर: एमिलियानो मार्तिनेज, गेरोनिमो रूली, फ्रांको अरमानी
मिडफील्डर: रोड्रिगो डि पॉल, लियांड्रो पारेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, गुइडो रोड्रिगुएज, पापु गोमेज, एंजो फर्नांडिज, एक्सेक्विल पालासियोस.
फॉरवर्ड: एंजेल डि मारिया, लौटारो मार्तिनेज, जोक्विन कोरिया, जुलियन अल्वारेज, पाउलो डिबाला, निकोलास गोंजालेज, लियोनल मेस्सी.