Last Updated:
FIFA World Cup 2022: मैच के 56वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी हेक्टर मोरेनो को पोलैंड के कप्तान लेवानडॉस्की को खींचने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया. इसके बाद वीडियो सहायक रेफरी की मदद से पोलैंड को पेनल्टी किक …और पढ़ें
फीफा वर्ल्ड कप में पोलैंड और मेक्सिको का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा. (FIFA Twitter Page)
दोहा. फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल में मंगलवार को ग्रुप सी के मुकाबले में पोलैंड और मेक्सिको के बीच भिड़ंत हुई. यह मुकाबला बराबरी का रहा और अंत तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. पोलैंड को गोल करने का मौका पेनल्टी के रूप में मिला, लेकिन उनके स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए, पोलैंड ने इसके साथ ही मेक्सिको को हराने का मौका भी गंवा दिया और आखिर में यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा. मेक्सिको के खिलाड़ियों ने भी मैच के दूसरे हाफ में पोलैंड पर दबाव बनाए रखा और गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली.
मेक्सिको के कप्तान और गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लेवानडॉस्की के शॉट को रोक कर अपने देश के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया. (FIFA twitter page)
पेशेवर पत्रकार. प्रिंट और डिजिटल में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. News18Hindi डिजिटल के साथ जनवरी 2021 से. इससे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहे…और पढ़ें
पेशेवर पत्रकार. प्रिंट और डिजिटल में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. News18Hindi डिजिटल के साथ जनवरी 2021 से. इससे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहे… और पढ़ें