International Women’s Day 2025: 1 लाख से कम कीमत में खरीदें 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 25 दिन के लिए ऑफर

International Women’s Day 2025: 1 लाख से कम कीमत में खरीदें 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 25 दिन के लिए ऑफर


नई दिल्ली. कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Komaki Electric Vehicles) ने कोमाकी X3 सीरीज (Komaki X3) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं. यह नया मॉडल एफिशिएंसी, स्टाइल और स्टेबिलिटी को मिलाकर एक ईको फ्रेंडली और डेली ईजी कम्यूट ऑफर करता है. कोमाकी X3 की कीमत 52,999 रुपये है और इसे अर्बन पैसेंजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक स्मार्ट, स्टेबल और स्टाइलिश ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन की तलाश में हैं.कोमाकी X3 भारत भर में कोमाकी डीलरशिप और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा.

कोमाकी X3 : फीचर्स
स्पीड: 52-55 किमी/घंटा
रेंज: प्रति चार्ज 75-100 किमी
3000W हब मोटर पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए
बेहतर विजिबिलिटी के लिए ड्यूल LED हेडलैंप्स और LED फ्रंट इंडिकेटर्स
सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक सिस्टम
स्मार्ट असिस्ट फीचर्स
पार्किंग रिपेयर असिस्ट
रिवर्स असिस्ट
गियर मोड

सेफ्टी एंड स्टाइल

हाई एंड कपैसिटी वाली लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड, कोमाकी X3 तेजी से चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करता है. इसमें डिजिटल डैशबोर्ड, कई राइडिंग मोड्स और अडवांस सेफ्टी फीचर्स भी हैं. स्कूटर का एयरोडायनामिक डिज़ाइन, प्रीमियम अलॉय व्हील्स और LED लाइटिंग सेफ्टी और स्टाइव ऑफर करता हैं.

1 लाख से कम में 2 स्कूटर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) मनाने के लिए, कोमाकी ने एक लिमिटेड पीरियड ऑफर पेश किया है, जिससे ग्राहक दो कोमाकी X3 स्कूटर 99,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस लिहाज से एक स्कूटर की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम है. यह लिमिटेड पीरियड ऑफर 1 अप्रैल, 2025 तक वैलिड होगा.



Source link