Farming and Nursery Management: छतरपुर जिले के नौगांव में ग्रामीण युवाओं के लिए खेती और नर्सरी प्रबंधन का 12 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है. सब्जी उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन और स्वरोजगार की दिशा में यह पहल युवाओं के लिए बड़ा अवसर बन सकती है.
यह प्रशिक्षण 16 जून 2025 से शुरू होकर 12 दिन तक चलेगा. इसका आयोजन SBI RSETI, नौगांव (छतरपुर) स्थित कार्यालय में किया जाएगा. आवेदन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किए जा सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल से आधार कार्ड की फोटो भेजकर अस्थायी रूप से पंजीकरण कर सकते हैं और फिर कार्यालय पहुंचकर आवेदन पूरा कर सकते हैं. आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन और नि:शुल्क है.
उम्र सीमा: 18 से 45 वर्ष
न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास (5वीं पास उम्मीदवारों को भी मौका मिल सकता है)
सीटें सीमित: केवल 35 प्रतिभागियों को लिया जाएगा
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ सब्जी उत्पादन, बीज बोआई, पौध प्रबंधन, और नर्सरी विकास की तकनीकी जानकारी देंगे. साथ ही, उद्यमिता विकास, स्वरोजगार, और बिजनेस प्लानिंग पर भी गहन जानकारी दी जाएगी.
आवास और भोजन की निशुल्क सुविधा
यह प्रशिक्षण आवासीय (residential) है, जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था मुफ्त रहेगी.