Last Updated:
राजगढ़ जिले में नातरा-झगड़ा कुप्रथा फिर सुर्खियों में है. पाटन गांव के लखन और सांईपुरिया की राधा ने प्रेम विवाह किया, जिसके बाद तीन पक्षों ने लखन के परिवार से मिलकर 13.10 लाख रुपये की वसूली की. राधा के पूर्व सस…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- लखन-राधा से 13.10 लाख की वसूली की गई.
- गांव लौटने के लिए 16 लाख की मांग की गई.
- लखन-राधा ने कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई.
राजगढ़ . मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ओर जहां प्रशासन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “लव मैरिज को सामाजिक स्वीकृति” देने की बात करता है, वहीं ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है. जिले के पाटन गांव के लखन और सांई पुरिया गांव की राधा ने जब समाज की बंदिशें तोड़ प्रेम विवाह किया, तो उनके इस फैसले ने ‘नातरा-झगड़ा’ कुप्रथा की आड़ में तीन तरफ से हमला झेल लिया. और अब उनके जीवन में धमकियां, आगजनी और लाखों की वसूली बन चुकी है.
नातरा-झगड़ा पंचायत का अगला फरमान: और दो 8 लाख
कुप्रथा की जड़ों ने यहीं दम नहीं तोड़ा. चाटूखेड़ा गांव में एक और ‘नातरा-झगड़ा’ पंचायत बुलाई गई. इसमें पंचों ने फरमान सुनाया कि लखन के परिवार को राधा की पहली सगाई वाले पक्ष को ₹8 लाख और देने होंगे. लखन के पिता देवसिंह सौंधिया ने बताया, “अब तक हमसे ₹13.10 लाख वसूल लिए गए हैं. ये रकम भी मैंने ब्याज पर उधार लेकर चुकाई है. अब कह रहे हैं कि गांव लौटना है तो 16 लाख और दो.” धमकियां, आगजनी और पंचायत की तानाशाही भी सामने आई है. लखन का परिवार गांव लौटना चाहता है, लेकिन राधा के पहले ससुराल पक्ष से जुड़े दबंग धमकियां दे रहे हैं. उनसे कहा जा रहा है, “गांव में आना है तो 16 लाख रुपए और दो.” एक तरफ थाने में मामला दर्ज है, दूसरी ओर समाज की पंचायतें तानाशाही फरमान जारी कर रही हैं.
थक-हारकर लखन और राधा ने वीडियो के माध्यम से कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई है कि उन्हें इस सामाजिक अन्याय से राहत दिलाई जाए. उनका कहना है कि अब यह मामला व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक शोषण का है, और इसमें कई परिवारों को जकड़ने की तैयारी हो रही है.
क्या है ‘नातरा-झगड़ा’?
‘नातरा’ मप्र-राजस्थान सीमा क्षेत्रों में प्रचलित एक पुरानी सामाजिक परंपरा है, जिसमें विवाह टूटने या प्रेम-विवाह के मामलों में “झगड़ा” कर मुआवजे के रूप में बड़ी रकम वसूली जाती है. यह व्यवस्था अब एक अवैध वसूली का हथियार बन चुकी है — जिसमें पंचायतें कानून से ऊपर होकर फैसले देती हैं. राजगढ़ लंबे समय से नातरा-झगड़ा जैसी कुप्रथाओं को लेकर बदनाम रहा है. यहां आए दिन प्रेम विवाह या सगाई टूटने पर लाखों की “पंचायती वसूली” आम हो चुकी है. युवाओं की पसंद को ‘सामाजिक गुनाह’ बना दिया गया है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें