सागर में मौसम बना काल! तेज आंधी और बिजली गिरने से मची तबाही, 15 बकरियों की मौत

सागर में मौसम बना काल! तेज आंधी और बिजली गिरने से मची तबाही, 15 बकरियों की मौत


Last Updated:

Sagar Weather Update: सागर में तेज आंधी-तूफान और बारिश से बड़ा नुकसान, आकाशीय बिजली गिरने से खेराई गांव में 15 बकरियों की मौत. कई इलाकों में बिजली बंद, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन का अलर्ट जारी किया है.

हाइलाइट्स

  • सागर में तेज आंधी और बारिश से तबाही
  • खेराई गांव में बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत
  • अगले 3 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

अनुज गौतम / सागर: पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहा बुंदेलखंड शनिवार को अचानक आए मौसम के बदलाव से थम सा गया. सागर में तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं आंधी-तूफान और वज्रपात ने तबाही भी मचा दी. खेराई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई, जबकि शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

सुबह तेज धूप, दोपहर में घनघोर अंधड़
शनिवार सुबह तक आसमान साफ था और सूरज अपना कहर ढा रहा था. लेकिन दोपहर होते-होते काले बादलों ने आसमान को घेर लिया, और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. कलेक्ट्रेट ऑफिस गेट नंबर 1 के पास एक पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई और यातायात भी बाधित हुआ.

खेराई गांव में वज्रपात से 15 बकरियों की मौत
नरयावली विधानसभा क्षेत्र के खेराई गांव में अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने 15 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया. गांव वालों के मुताबिक ये बकरियां चर रही थीं, तभी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ज़मीन पर बिजली गिरी.

तापमान में गिरावट, पर उमस ने बढ़ाई बेचैनी
बारिश के बाद अधिकतम तापमान 40°C से गिरकर 35°C तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद आई भारी उमस ने लोगों को परेशान किया. मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल यह प्री-मानसून एक्टिविटी है.

25 वार्ड और 10 गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित
तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने से कई इलाकों में बिजली लाइनें टूट गईं. करीब 25 वार्ड और 10 गांवों में दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही. बिजली विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य जारी है.

मौसम विभाग का अलर्ट – अगले 2–3 दिन रहें सतर्क
सागर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी विवेक छलोत्रे ने बताया कि मानसून की औसत एंट्री 21 जून को होती है. इस बार यह 19-20 जून के आसपास एक्टिव हो सकता है. इससे पहले तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात की आशंका बनी हुई है.

homemadhya-pradesh

सागर में मौसम बना काल! तेज आंधी और बिजली गिरने से मची तबाही, 15 बकरियों की मौत



Source link