शहडोल में रेलवे गैंगमैन का न्यूड शव कमरे में मिला: परिवार सीधी में रहता था; ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था – Shahdol News

शहडोल में रेलवे गैंगमैन का न्यूड शव कमरे में मिला:  परिवार सीधी में रहता था; ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था – Shahdol News


पड़ोसियों ने खिड़की से शव देखा, फिर घटना की खबर पुलिस को दी।

शहडोल के ब्यौहारी में एक रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। रविवार सुबह वीरेंद्र पटेल (50) का शव उनके किराए के कमरे में नग्न अवस्था में मिला है।

.

वीरेंद्र पढ़खुरी, जिला सीधी के रहने वाले थे। वे ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे। एक दिन पहले शनिवार दोपहर तीन बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपने किराए के कमरे पर लौटे थे।

रविवार को जब उनकी पत्नी का फोन नहीं उठा, तो उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांककर देखने पर वीरेंद्र का शव कमरे में पड़ा दिखा। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने खिड़की से झांककर शव को देखा।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

पुलिस पड़ोसियों और संभावित गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। वीरेंद्र के निजी जीवन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

गैंगमैन वीरेंद्र इसी कमरे में किराए से रहते थे।

गैंगमैन वीरेंद्र इसी कमरे में किराए से रहते थे।



Source link