CCTV में कैद हुआ मौत से पहले का झगड़ा: ग्वालियर में दो मैकेनिक भिड़े; जिसने पीटा वही अस्पताल ले गया, इलाज से पहले तोड़ा दम – Gwalior News

CCTV में कैद हुआ मौत से पहले का झगड़ा:  ग्वालियर में दो मैकेनिक भिड़े; जिसने पीटा वही अस्पताल ले गया, इलाज से पहले तोड़ा दम – Gwalior News


मृतक देवेन्द्र और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जिसमें हमलावर मारपीट करते नजर आ रहा है।

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिंदे की छावनी में रविवार शाम ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले दो मैकेनिकों के बीच ग्राहक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लात-घूंसे की मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के कुछ देर बाद एक मैकेनिक की हालत बिगड़

.

घटना शिंदे की छावनी स्थित चावला ऑटो पार्ट्स एंड वर्कशॉप की है, जहां देवेंद्र दुकान के बाहर एक गाड़ी की सर्विसिंग कर रहा था। इसी दौरान पास की दुकान में काम करने वाले मैकेनिक मुकेश आर्य से ग्राहक को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली-गलौज और फिर लात-घूंसे से जमकर मारपीट हुई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद देवेंद्र दोबारा काम पर लग गया।

हालांकि कुछ ही देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मुकेश और वहां मौजूद अन्य लोग उसे टमटम में डालकर तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन।

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट के बाद देवेंद्र को गाड़ी पर काम करते हुए अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है। परिजनों का कहना है कि देवेंद्र को पहले से हार्ट की समस्या थी, संभवतः झगड़े में चोट लगने के कारण उसकी जान गई।

परिजन बोले– मारपीट में हुई भाई की मौत

मृतक के भाई दिनेश कुमार का कहना है कि देवेंद्र चावला ऑटो पार्ट्स पर काम करता था। रविवार शाम ग्राहक को लेकर उसका विवाद मुकेश आर्य से हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। उसी झगड़े में देवेंद्र की मौत हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि दोनों मैकेनिकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें एक की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link