बच्चे के अपहरण से पहले के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अपहृत दो साल के बच्चे को एक युवक के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। रविवार रात सीसीटीवी कैमरे में आरोपी और बच्चे के कैद होने के बाद आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंच गई है। वहीं ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हा
.
ग्वालियर में रविवार रात के CCTV कैमरे के फुटेज सोशल मीडिया पर डाले गए हैं। वीडियो फुटेज में दो साल के बच्चे काे युवक ले जाता दिख रहा है। जब इस फुटेज का पता किया तो जानकारी मिली है कि इस बच्चे का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ है। एक व्यक्ति बच्चे को अपहरण कर ले गया है।
बच्चे का अपहरण कर ले जाता हुआ संदेही आरोपी
अपहरणकर्ता की तलाश में आगरा जीआरपी की टीम ग्वालियर पहुंची है। बच्चे के साथ युवक को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से लोको शेड की ओर जाते देखा गया है। इसी सिलसिले में ग्वालियर पुलिस भी बच्चे और उसके अपहरण करने वाले की तलाश में अलर्ट मोड़ पर आ गई है। एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि आगरा पुलिस से सीधे हमें कोई सूचना नहीं है, लेकिन फिर भी फोटो और बच्चे को लेकर हमारी टीम अलर्ट है।