सागर के जंगलों में बाघ की दहशत, मुहली गांव के पास अचानक दिखा तेंदुआ, पर्यटकों की संख्या होगी बढ़ोतरी

सागर के जंगलों में बाघ की दहशत, मुहली गांव के पास अचानक दिखा तेंदुआ, पर्यटकों की संख्या होगी बढ़ोतरी


Last Updated:

Sagar News: सागर जिले के रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या बढ़ने लगी है. हाल ही में मुहली गांव के पास यात्रियों ने जंगल में बाघ को देखा, जिससे सभी हैरान रह गए. वन विभाग ने संरक्षण और सुरक्षा बढ़ा…और पढ़ें

रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बाघ

हाइलाइट्स

  • सागर के जंगलों में बाघ की संख्या बढ़ी.
  • मुहली गांव के पास यात्रियों ने बाघ देखा.
  • वन विभाग ने सुरक्षा और संरक्षण बढ़ाया.

सागर. सागर जिले के रहली-जबलपुर मार्ग पर स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है. सोमवार को मुहली गांव के समीप यात्रियों ने जंगल क्षेत्र में बाघ को विचरण करते हुए देखा गया. यात्री के वाहन के समाने अचानक सामने आए बाघ को देख लोग हैरत में पड़ गए, हालांकि बाघ जंगल की ओर लौट गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

हैरत में पड़े लोग
गौरतलब है कि रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बीते कुछ समय से बाघों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है. वन विभाग द्वारा की जा रही सुरक्षा और संरक्षण की योजनाओं के चलते इस क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी जा रही हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाघ की हलचल अब आम बात होती जा रही है.

वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी
वन विभाग का मानना है कि बाघों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से न केवल जैव विविधता को संबल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र आने वाले समय में प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर सकता है. बाघों की मौजूदगी और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब पर्यटकों की रुचि भी इस क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी है.

वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में जाते समय सतर्कता बरतें और वन्यजीवों को लेकर अफवाहें न फैलाएं. साथ ही पर्यटकों के लिए गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सागर के जंगलों में बाघ की दहशत, मुहली गांव के पास अचानक दिखा तेंदुआ



Source link