Last Updated:
Bhopal Gold Silver Price Today: भोपाल का सराफा बाजार कुछ ढीला पड़ा है. लेकिन, सोने-चांदी की स्थिति आज भी मजबूत बनी हुई है. रेट बढ़े हैं. जानें…
सोने का ताजा भाव. (प्रतीकात्मक)
हाइलाइट्स
- भोपाल में सोने का रेट 100,400 रु/10 ग्राम है
- भोपाल में चांदी का रेट 106,840 रु/किलो है
- सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें
Bhopal Gold Silver Rate Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले रेट पर नजर डाल लें. क्योंकि, चांदी की तरह सोना भी लाख के ऊपर पहुंच चुका है. कहीं ऐसा न हो बजट गड़बड़ा जाए. वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि इजरायल-इरान युद्ध का असर भी बाजार पर पड़ा है. भोपाल के सराफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम स्थिर बने हैं. आज सोमवार (16 जून) को भोपाल में सोने और चांदी के भाव इस प्रकार है..
देश भर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है. आज सोना 620 रुपये महंगा हुआ है. देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट इस प्रकार हैं..
हॉलमार्क ही असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके सोने में मिलावट हो सकती है, इसलिए हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट: हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.