सिलवानी में डंपर ने बुजुर्ग को कुचला- VIDEO: छात्रावास में रसोइये का काम करता था; बात करने के दौरान चढ़ाया वाहन – Raisen News

सिलवानी में डंपर ने बुजुर्ग को कुचला- VIDEO:  छात्रावास में रसोइये का काम करता था; बात करने के दौरान चढ़ाया वाहन – Raisen News


डंपर चालक से कुछ बात कर रहा था, इतने में उसने वाहन आगे बढ़ा दिया।

रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे डंपर की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ग्राम सियरमऊ में हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने हुआ।

.

मृतक की पहचान भैयालाल रैकवार के रूप में हुई है। वह सियरमऊ स्थित आवासीय छात्रावास में रसोइये का काम करता था।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा हादसे की पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि भैयालाल पहले डंपर चालक से कुछ बात कर रहे थे। इसके बाद डंपर ने उन्हें कुचल दिया और वहां से चला गया।

डायल 100 और शव वाहन पहुंचे मौके पर हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 100 और शव वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। भैयालाल का शव सिलवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही जांच पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि डंपर चालक ने यह घटना जानबूझकर की या यह एक हादसा था।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।



Source link