अर्थ बोरिंग के चलते 9 घंटे बिजली बंद, 80 गांव प्रभावित – Sehore News

अर्थ बोरिंग के चलते 9 घंटे बिजली बंद, 80 गांव प्रभावित – Sehore News



अहमदपुर| अहमदपुर मध्य क्षेत्र के विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन पर सोमवार को अर्थ बोरिंग का काम हुआ। इसके कारण सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस कटौती से अहमदपुर और आसपास के 80 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं रही। भीषण गर्मी में ब

.

ग्रामीणों ने बताया कि कभी मेंटेनेंस तो कभी लाइन फॉल्ट के नाम पर बिजली कंपनी अघोषित कटौती कर रही है। बार-बार बिजली ट्रिप होने से लोग परेशान हैं। कस्बे में व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दूध डेरी, वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक, ऑनलाइन फोटोकॉपी और कृषि से जुड़ी दुकानों पर काम ठप रहा।

जनता और व्यापारियों में नाराजगी व्यापारी सतवीर सिंह दांगी ने कहा कि बिजली विभाग मेंटेनेंस और लोड सेटिंग के नाम पर आए दिन बिजली बंद कर रहा है। इससे आम जनता और व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। अहमदपुर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ अधिकारी सतीश सलोरिया ने बताया कि सोमवार को सब स्टेशन पर 100 फीट गहराई के सात अर्थ बोरिंग किए गए। इसी कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।



Source link