Last Updated:
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर सोफी डिवाइन महिला वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी.
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
हाइलाइट्स
- न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने किया संन्यास का ऐलान.
- महिला वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी सोफी.
- डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलती हैं
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) आगामी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी. यह टूर्नामेंट इसी साल भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. सोफी को महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है. उन्होंने 152 वनडे में 31.66 की औसत और आठ शतकों की मदद से 3990 रन बनाए हैं. इसके अलावा 146 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतक के साथ 3431 रन भी बनाए हैं. उन्होंने वनडे और टी20 में क्रमश: 107 और 119 विकेट लिए हैं.
सोफी डिवाइन विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलती रही हैं. आरसीबी विमेंस ने डब्ल्यूपीएल का पहला खिताब 2024 में जीता था. उन्होंने डब्ल्यूपीएल में 18 मैच में 268 रन बनाए और 9 विकेट झटके हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें