डेब्यू मैच में 10 विकेट… इंग्लैंड में छाया 26 साल का ये भारतीय बॉलर, टीम इंडिया में नहीं मिल रहा भाव

डेब्यू मैच में 10 विकेट… इंग्लैंड में छाया 26 साल का ये भारतीय बॉलर, टीम इंडिया में नहीं मिल रहा भाव


डेब्यू करने के दो साल के अंदर ही टीम इंडिया से ड्रॉप हुए एक भारतीय लेग स्पिनर का काउंटी चैंपियनशिप मैच के एक मुकाबले में जलवा देखने को मिला. काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के एक मुकाबले में इस गेंदबाज ने 10 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. बता दें कि यह गेंदबाज 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम का हिस्सा भी था. हालांकि, वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके 26 साल के इस स्टार को चार साल से टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला है.

इस गेंदबाज ने लिए 10 विकेट

दरअसल, यह गेंदबाज और कोई नहीं, बल्कि दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर हैं. राहुल चाहर ने सरे के लिए काउंटी में डेब्यू करते हुए अपनी फिरकी का जादू दिखाया. हैम्पशायर के खिलाफ मुकाबले में सरे ने 20 रन से जीत दर्ज की, जिसमें राहुल ने अहम भूमिका निभाई. पहली पारी में उन्होंने दो विकेट चटकाए, लेकिन उनका मैच विनिंग स्पेल दूसरी पारी में देखने को मिला, जहां टारगेट का पीछा करने उतरी हैम्पशायर के 8 बल्लेबाजों को आउट कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. राहुल ने 24 ओवर को गेंदबाजी के दौरान इस पारी में सिर्फ 51 रन देकर यह 8 विकेट चटकाए.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया से किया गया ड्रॉप

राहुल चाहर को 2019 में पहली बार भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला. हालांकि, कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उन्हें डेब्यू मैच में सिर्फ एक विकेट मिला. इसके बाद नवंबर 2021 तक उन्होंने 5 और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका भी मिला, लेकिन एक ही मैच में मौका मिला. नामीबिया के खिलाफ 2021 में उन्होंने आखिरी बार भारत की जर्सी में कोई मैच खेला, जिसके बाद से किसी भी फॉर्मेट में वापसी नहीं हो पाई है. 6 टी20 इंटरनेशनल और एक वनडे में इस गेंदबाज ने क्रमशः 7 और तीन विकेट चटकाए.

आईपीएल का अच्छा अनुभव

भले ही इंटरनेशनल करियर में राहुल चाहर को ज्यादा मौके नहीं मिले रहे, लेकिन उन्हें आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है. 2017 में पहली बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें टीम से जोड़ा था. इसके बाद वह मुंबई इंडियंस में आए. दो साल पंजाब किंग्स से खेलने के बाद राहुल चाहर को 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. अब तक 79 मैचों में चाहर 75 विकेट चटका चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर चार विकेट रहा है. 2020 में उन्होंने आईपीएल का अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट चटकाए थे. 





Source link