बड़वानी में ग्रीन-कमांडो अभियान शुरू, 136 टीमें रवाना: कलेक्टर जयति सिंह पैदल चलकर ग्रामीणों के घरों पहुंची; महिलाओं और बच्चों की स्थिति जानी – Barwani News

बड़वानी में ग्रीन-कमांडो अभियान शुरू, 136 टीमें रवाना:  कलेक्टर जयति सिंह पैदल चलकर ग्रामीणों के घरों पहुंची; महिलाओं और बच्चों की स्थिति जानी – Barwani News


टीम को रवाना करते सांसद और कलेक्टर।

बड़वानी में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को विशेष ‘ग्रीन कमांडो’ अभियान शुरू किया गया। इसका शुभारंभ कलेक्टर जयति सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने पीएम श्री कॉलेज शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी से किया। इस दौरान 136 टीमों के वाहनों

.

यह अभियान जिले के सबसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र रोसर सेक्टर में चलाया जा रहा है। इसके तहत 12 उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 34 गांवों के फलियों में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

गठित 136 टीमों में सीएचओ, एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। ये टीमें पैदल चलकर इन दुर्गम गांवों तक पहुंचेंगी और शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, जांच तथा अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।

दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण होगा

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि शक्ति आराधना के इस पर्व में वे ग्रीन कमांडो के रूप में कार्य कर अपनी आराधना पूर्ण कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये टीमें दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण और जांच कर अभियान को सफल बनाएंगी।

कलेक्टर जयति सिंह ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने सुबह सभी टीमों को अपने समक्ष रवाना किया और दोपहर में रोसर सेक्टर के गांवों में ग्रीन कमांडो का हौसला बढ़ाने पहुंचीं। इस दौरान कलेक्टर दुर्गम रास्तों पर पैदल चलकर ग्रामीणों के घरों में गईं और ग्रीन कमांडो से चर्चा कर महिलाओं व बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

अभियान की अन्य तस्वीरें…



Source link