Last Updated:
हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जो दिखने में सूरजमुखी जैसा फूलता है लेकिन अलग-अलग रंगों के साथ फूल देता है.
हाइलाइट्स
- नवरंगा पौधा गर्मियों में खिलता है.
- यह पौधा अलग-अलग रंगों के फूल देता है.
- नवरंगा पौधा ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.
Navranga Plant Grow Tips. आपने सूरजमुखी पौधे के बारे में तो सुना होगा लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जो दिखने में सूरजमुखी जैसा फूलता है लेकिन अलग-अलग रंगों के साथ फूल देता है. छतरपुर जिले में इसे गेंदी या नवरंग या गैलार्डिया पौधे के नाम से भी जाना जाता है. इसे सूरजमुखी पौधा भी कहा जाता है. ये पौधा सिर्फ गर्मियों में फूलता है. साथ ही एक पौधे में कई पौधे निकलते हैं. इन पौधों पर अलग-अलग रंगों के फूल खिलते हैं. जो दिखने में बेहद ही सुन्दर होते हैं.
नवरंग या गेंदी पौधे की खासियत ये होती है कि बरसात आते-आते ये पौधा फूल देना बंद कर देता है. लेकिन तेज गर्मी में ये लगातार फूलता है. गर्मी भर फूल देता है. दूसरे फूल के पौधे गर्मी में सूख जाते हैं लेकिन ये पौधा गर्मी में भी नहीं सूखता है.
कैसे भी लगा सकते
छतरपुर के खोंप गांव की हरि बगिया में रहने वाले विनोद रजक बताते हैं कि इस पौधे को चाहे आप जमीन में लगाएं या पोट में या किसी भी तरह के गमले में, सभी जगह ये तैयार हो जाता है. भोपाल से 3 महीने पहले इस पौधे को मंगाया था. हमारे यहां इसे सूरजमुखी का पौधा ही बोलते हैं. इस पौधे के लगाने के 1 महीने बाद फूल आना शुरू हो जाते हैं.
बता दें, इस नवरंगा या गेंदी पौधे को ऑनलाइन ऑर्डर भी करा सकते हैं. इसके अलावा आप इसे अपने आसपास की नर्सरी से भी मंगा सकते हैं.
इस महीने में पौधे को बचाना होता है
अगर आप नवरंग पौधे को घर या गार्डन मे लगाना चाहते हैं तो ये जरूर ध्यान दें कि इस पौधे को ठंड और गर्मी के पीक समय पर बचाना होता है. गर्मी मौसम की बात करें तो जून और जुलाई के महीने में ज्यादा केयर करनी होती है.