बुरहानपुर में 21 किसानों ने कर्जमाफी की मांग उठाई: कलेक्टर से कहा- फसलें बर्बाद हुईं, ब्याज माफ कर सिर्फ मूलधन लिया जाए – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 21 किसानों ने कर्जमाफी की मांग उठाई:  कलेक्टर से कहा- फसलें बर्बाद हुईं, ब्याज माफ कर सिर्फ मूलधन लिया जाए – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर जिले के अंबाड़ा और आसपास के गांवों के किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात कर सहकारी समिति का कर्ज चुकाने में आ रही मुश्किलों को लेकर अपनी बात रखी। किसानों ने प्राकृतिक आपदा और पानी की कमी से फसलें खराब होने का हवाला देते ह

.

ब्याज माफ कर केवल मूलधन लेने की मांग किसानों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कहा कि वे सहकारी समिति से खाद-बीज के लिए लिया गया कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं। पिछले दो-तीन सालों में बारिश की मार, सूखा और ट्यूबवेल-कुएं सूख जाने से खेतों में उत्पादन नहीं हो सका। किसान अशोक पाटिल ने कहा कि उन्होंने खेत तक बेचने की नौबत आने के बावजूद मूलधन अदा करने की इच्छा जताई है, लेकिन ब्याज की राशि तीन गुना तक पहुंच गई है, जो चुकाना असंभव है।

मांग पत्र भेजकर बढ़ाई गई राशि किसानों का आरोप है कि अंबाड़ा की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा मूलधन से दोगुनी-तीगुनी राशि का मांग पत्र भेजा गया है। यह प्रक्रिया अनुचित और किसानों की स्थिति को नजरअंदाज करने वाली है। किसानों ने तीन किश्तों में मूलधन अदा करने की अनुमति देने की बात कही है।

नेपानगर एसडीएम को भी सौंपा था ज्ञापन इससे पहले भी किसान प्रतिनिधिमंडल ने नेपानगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यही मांग की थी। उन्होंने बताया कि सारोला वृत्त के तहसीलदार द्वारा बकाया वसूली की मांग सूची जारी की गई है, जिससे किसान परेशान हैं।

इन किसानों पर कर्ज बकाया है चंदु बाई, पूनमचंद, प्रताप, संतोष, गुफाबाई, पार्वती, मोरसिंग, सुरेश, गफु बाई, मनीषा, रेशम बाई, विठ्ठल सहित कई किसानों पर सहकारी समिति का कर्ज बकाया है। सभी ने जनसुनवाई में ब्याज माफ कर केवल मूलधन जमा करने की अनुमति देने का आवेदन किया।



Source link