Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर में पुलिस ने राजवीर जाटव और उसकी पत्नी सुमन को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया. उनके पास से 7 किलो गांजा बरामद किया गया है. ये कपल युवाओं को नशे की लत लगा रहा था.
ग्वालियर पुलिस ने की कार्रवाई.
हाइलाइट्स
- ग्वालियर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
- पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
- घर से बड़ी मात्रा में गांजा भी जब्त
ग्वालियर. पति और पत्नी के काफी किस्से आपने सुने होंगे. कभी अनबन के तो कभी झगड़े के, कई खबरें आए दिन आती रहती हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. मासूम से दिखने वाले ये पति और पत्नी दरअसल नशे के सौदार थे. पुलिस ने जब दोनों को दबोचा तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. ये दोनों कम उम्र को युवाओं को नशे सप्लाई किया करते थे. इनपुट मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंचे और फिर दोनों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस कर रही पूछताछ
ग्वालियर की सिरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरोल, फूटी कॉलोनी, हुरावली इलाकों में युवाओं को तेजी से गांजे की लत लग रही है. इलाके में युवाओं को गांजा उपलब्ध कराने का काम एक मियां बीवी की जोड़ी कर रही है. सूचना के आधार पर पुलिस सिरोल कॉलोनी पहुंची तो वहां राजवीर जाटव के घर के बाहर लोगों का जमघट लगा हुआ था. पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद लोग भाग निकले वहीं राजवीर जाटव और उसकी पत्नी सुमन घर के अंदर घुस गए.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें