दिल्ली में MP कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक: खड़गे-राहुल ने ली रिपोर्ट, अब इन मुद्दों को प्रदेश में उठाएगी पार्टी

दिल्ली में MP कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक: खड़गे-राहुल ने ली रिपोर्ट, अब इन मुद्दों को प्रदेश में उठाएगी पार्टी


Last Updated:

MP Congress Delhi Meeting: दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई. इस बैठक में खड़गे-राहुल ने MP रिपोर्ट ली. तमाम मुद्दों पर अलग-अलग रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं. 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कहा गया है. जानें सब…

दिल्ली में मध्य प्रदेश की कांग्रेस की बैठक.

MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य इकाई की रिपोर्ट ली. भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन किया. बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने विभिन्न वर्गों से मिले फीडबैक पेश किए, जिसके आधार पर पार्टी ने युवा, किसान, दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया.

खास बात ये कि इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच सके. बैठक में मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. रिपोर्ट में पाया गया कि युवाओं में बेरोजगारी, किसानों में कर्ज और MSP की मांग, दलितों में सामाजिक भेदभाव, आदिवासियों में भूमि अधिकार, ओबीसी आरक्षण और अल्पसंख्यकों में सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं. इन मुद्दों पर अलग-अलग कमेटियां गठित करने और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए.

मजबूत रणनीति पर चर्चा
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन और विधायक दल के तौर पर मजबूती से काम कर रही है. ऐसे में इसे और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर बैठक में चर्चा हुई. आज मप्र में किसान, युवा, महिला, छात्र हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है. ऐसे में कांग्रेस उनके हितों की रक्षा कैसे करे, इस बारे में हम बैठक कर आने वाले दिनों में काम करेंगे.





Source link