रिंकू सिंह के साथ कौन है ये लड़की और बच्ची, फोटो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स

रिंकू सिंह के साथ कौन है ये लड़की और बच्ची, फोटो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स


Last Updated:

Neha Singh sister of Rinku Singh : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ 8 जून को सगाई हुई. इसके बाद से ही लोग उनके परिवार के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीज जानना चाहते हैं. उनकी बहन नेहा सि…और पढ़ें

बहन के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह @Neha Singh Instagram

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिह इस वक्त चर्चा में हैं. उनकी सगाई इसी महीने की 8 तारीख को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले रिंकू सिंह चाहने वालों की कमी नहीं है. सगाई के बाद तो उनको सर्च करने वालों की लिस्ट में प्रिया सरोज के फैंस का भी नाम जुड़ गया है. ऐसे में लोग रिंकू से परिवार के सदस्यों के भी प्रोफाइल को चेक कर रहे हैं. उनकी बहन के साथ एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसको लेकर लोग जानना चाहते हैं. खास कर गोद में जो बच्ची है उसे लेकर उत्सुकता ज्यादा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रिंकू सिंह से आईपीएल में लगाए गए 5 लगातार छक्के जब टूर्नामेंट का नाम रहेगा सब उसके बारे में बात करेंगे. 2023 में गुजरात टाइटंस के यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने टीम को जीत दिलाई थी. तब से अब तक यह खिलाड़ी बहुत ही ज्यादा सुर्खिया बटोर चुका है. शांत स्वभाव के रिंकू के चाहने वालों में बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान का भी नाम शामिल है. वो भी इस टैलेंटेड भारतीय खिलाड़ी के दीवाने हैं.

कौन है तस्वीर में बच्ची और लड़की

जो तस्वीर आप सबने देखी ये रिंकू सिंह की बहन नेहा के इंस्टाग्राम आकाउंट से ली गई है. आपका बता दें कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर की बहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर नेहा के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. जिस बच्ची को आप सभी गोद में देख रहे हैं ये उनके बड़े भाई की लड़की है. यह तस्वीर 15 मई को नेहा ने अपने अकाउंट पर पोस्ट की थी. इसे लाइन करने वालों की संख्या 5 लाख से भी ज्यादा है.

फ्लोरल पिंक लहंगे में रिंकू सिंह की मंगेतर बनीं प्रिया सरोज.

सगाई पर रो पड़ी थीं प्रिया सरोज

8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज जो पेशे से वकील हैं उनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में हुई. पिछले तीन साल से ज्यादा से दोनों एक दूसरे को जानते हैं. जब रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई तो उनकी आंखें छलक गई. सगाई होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि तीन साल से ज्यादा का इंतजार भरा ये लम्हा बेहद खास है.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

रिंकू सिंह के साथ कौन है ये लड़की और बच्ची, फोटो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स



Source link