मुरैना में नाबालिग से झोपड़ी में कई दिनों तक रेप: अशोकनगर से बहला कर ले गया था आरोपी, देहात पुलिस ने पकड़ा – Ashoknagar News

मुरैना में नाबालिग से झोपड़ी में कई दिनों तक रेप:  अशोकनगर से बहला कर ले गया था आरोपी, देहात पुलिस ने पकड़ा – Ashoknagar News




अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पोरसा से बरामद कर लिया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुरैना जिले से युवक को गिरफ्तार किया गया है। गुमशुदगी से शुरू हुई जांच देहात थाना पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने शुरुआत से ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उसे भगाकर ले जाने का शक जताया था। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत गंभीरता से जांच शुरू कर दी। एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने देहात थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें थाना स्टाफ के साथ साइबर सेल को भी जोड़ा गया। तकनीकी साक्ष्य से मिला सुराग जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल और अन्य तकनीकी माध्यमों से अहम जानकारी मिली। लोकेशन ट्रेस करने पर संदेही युवक और किशोरी के पोरसा क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही टीम तुरंत वहां रवाना कर दी गई। झोपड़ी में रखकर किया दुष्कर्म पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को गांव से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वहां उसे एक झोपड़ी में कई दिनों तक रखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। बालिका सुरक्षित, आरोपी हिरासत में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब किया। वहीं संदेही युवक संजीव पुत्र पहलवान आदिवासी, उम्र करीब 18 साल, निवासी ग्राम ढाकौनी को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पूछताछ और पीड़िता के बयान के आधार पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं पीड़िता के बयान सामने आने के बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 96, 64(2)(m), 65(1), 127(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l)/6 को शामिल किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा, सउनि बाजिद बेग, आर पुष्पेन्द्र जाट, मआर रोशनी खान, मआर संध्या रघुवंशी, साइबर सेल सउनि संजय गुप्ता और आर प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करना प्राथमिकता है।



Source link