विदिशा में एक घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत।
विदिशा में सोमवार रात साढ़े 10 बजे से एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.5° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5° सेल्सियस रहा। दिनभर उमस भरा मौसम रहा।
.
मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। तापमान 34° सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
नालियों की सफाई न होने से कई जगह जलभराव बुधवार को बारिश की संभावना है। 19 जून को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों के लिए ये समय अनुकूल है। बारिश से खेतों में हरियाली लौट रही है। कई क्षेत्रों में फसलों की बोवनी शुरू हो गई है। बारिश के कुछ ही देर बाद नालियों की सफाई न होने के कारण कई जगहों पर जल भराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में मानसून जिले में दस्तक दे सकता है।