विदिशा में 7.4 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार: रायसेन का रहने वाला है, 1.70 लाख है बाजार में कीमत – Vidisha News

विदिशा में 7.4 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार:  रायसेन का रहने वाला है, 1.70 लाख है बाजार में कीमत – Vidisha News



विदिशा कोतवाली थाना पुलिस ने रामलीला मैदान के पीछे श्मशान घाट रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7.4 किलो गांजा बरामद हुआ।

.

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी आनंद राज को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

रायसेन का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी लखन मीणा, रायसेन के बड़ौदा राम बावड़ी का निवासी है। मौके से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई है।

1.70 लाख की बरामदगी बरामद गांजे की कीमत 1.10 लाख और बाइक की कीमत 60 हजार रुपए है। कुल बरामदगी 1.70 लाख रुपए की है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।



Source link